{"_id":"5a7c5a644f1c1b8e268b8ede","slug":"121518099044-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहवन में जल्द बनेगा होमगार्ड कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहवन में जल्द बनेगा होमगार्ड कार्यालय
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब होमगार्ड का जिला कार्यालय लोहवन के निकट बनेगा। इसके लिए होमगार्ड अधिकारियों ने जमीन तय कर ली है। इस जमीन को हासिल करने के लिए डीएम के माध्यम से नगर निगम को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
वर्ष 1995 से होमगार्ड का जिला कार्यालय विकास प्राधिकरण के भवन में बना हुआ है। विगत दिनों प्राधिकरण की इमारत जर्जर होने के चलते जब होमगार्ड अधिकारियों ने इसे सही कराने के लिए कहा तो प्राधिकरण ने इस बिल्डिंग को खाली करने का फरमान सुना दिया। इसके चलते होमगार्ड के कमांडेंट महेंद्र सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में करीब 1050 वर्ग मीटर जमीन देख ली। यह जमीन अब नगर निगम क्षेत्र में आ रही है। जिलाधिकारी ने यह जमीन देने पर संस्तुति कर दी है। होमगार्ड कमांडेंट महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से इसकी अनुमति मिलते ही कार्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन