{"_id":"5a774cbd4f1c1bc83b8b4e9b","slug":"121517767869-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में पैर पसार रहीं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में पैर पसार रहीं बीमारियां
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। मौसम बदलने के साथ ही घर-घर में बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बच्चों को खांसी और जुकाम के साथ ठंड लग कर बुखार आना, चक्कर आने जैसी बीमारियों ने शिकार बनाना शुरू कर दिया है। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में भीड़ लग रही है।
मौसम के करवट लेने का असर दिखाई देेने लगा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम सदी होने से खांसी, जुकाम, बुखार से लोग परेशान हैं। स्कूलों से बच्चों के बीमार होने की खबरें आ रही हैं। आलम यह है कि परिवार में बीमार एक सदस्य ठीक नहीं होता उससे पूर्व ही दूसरा बीमार हो रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या का लाभ प्राइवेट चिकित्सक उठा रहे हैं।
जिन के पास वैद्य की डिग्री है वे भी मरीजों को ठीक करने के नाम पर लूट रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डा संजीव जैन ने बताया कि मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शाम को दही, मूली के सेवन से बचें। बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं और सर्दी से बचाकर रखें। जुकाम पीड़ित रूमाल, तौलिया का प्रयोग न करे। चिकित्सा की सलाह लें।