{"_id":"5a735ceb4f1c1bb2208b6ac9","slug":"121517509867-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अपहरण का प्रयास, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के अपहरण का प्रयास, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। कोचिंग से गुरुवार शाम घर लौट रही एक छात्रा का दो युवकों ने अपहरण करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर होने पर पहुंचे लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसका साथी भाग गए। पकड़े गये युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामला रेलवे स्टेेशन का होने पर जीआरपी थाने में दिया गया है।
लाइनपार धोबीघाट कालोनी निवासी सुरेन्द्रपाल सिंह की पुत्री अंजली (18) एसआरके पीजी कालेज में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा है। गुरुवार दोपहर दो बजे अंजली कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थ्थी। वह जैसे ही रेलवे स्टेशन स्थित पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची तभी पीछे से आए दो युवकों ने उसे जबरन अगवा करने का प्रयास किया।छात्रा के शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ु लिया
घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की पिटाई करते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मुनीशचंद्र मौके पर पहुंच गऐ और आरोपी को थाने ले आए। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद मौसिम निवासी कच्चा टूंडला बताया। मामला रेलवे स्टेशन क्षेत्र का होने पर पुलिस ने आरोपी को जीआरपी के हवाले किया है।
विज्ञापन
देर सायं पीड़िता के पिता ने जीआरपी में तहरीर दी है। जीआरपी थाना प्रभारी राजकंवल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी युवक का कहना है कि भागे युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी वह तो वहां खड़ा था।