फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तलवार, गदा लेकर किया फिल्म पद्मावत का विरोध

तलवार, गदा लेकर किया फिल्म पद्मावत का विरोध

Tue, 23 Jan 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
तलवार, गदा लेकर किया फिल्म पद्मावत का विरोध
पदमावत का विरोध। - फोटो : डेमो
मथुरा। फि ल्म पद्मावत के विरोध में क्षत्रियों ने तलवार और गदा लेकर प्रदर्शन किया। क्षत्रिय युवकों ने नारेबाजी की और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से जनपद में फिल्म न चलने देने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती के चरित्र को लेकर उठे विवाद के बाद अखिल भारतीय ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के लोगों ने मंगलवार को कृष्णानगर स्थित कृष्णा प्लाजा पर तलवार और गदा लेकर प्रदर्शन किया। महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार, ओमवीर सिंह सिसौदिया, आरएस राजपूत, दिवाकर सिंह, जयपाल सिंह, जगवीर सिंह, रौतान सिंह ने कहा कि रानी पद्मावती ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जौहर किया था और फिल्म में इसे गलत तरीके से दिखाया गया है।
विज्ञापन


इस फिल्म को किसी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान विष्णु सिसौदिया, हिम्मत सिंह, मनोज कुमार भाटी, चंद्रपाल सिंह जादौन, शिवजी ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह आदि तलवार व गदा लेकर प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमा हॉल तक नहीं पहुंच सके क्षत्रिय
मथुरा। फिल्म पद्मावत के रिलीज होने का विरोध कर रहे क्षत्रिय जनपद के दो सिनेमा हॉल पर फिल्म का विरोध प्रदर्शन करने के लिए कृष्णानगर स्थित कृष्णा प्लाजा पर इकट्ठा हुए, लेकिन पीएसी, तीन थानों की पुलिस, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह व सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान के पहुंचने पर क्षत्रिय सिनेमा हॉल नहीं पहुंच सके। थोड़ी बहुत नेतागिरी व प्रदर्शन के बाद क्षत्रिय वापस चले गए।


पद्मावत का विरोध किया
वृंदावन। पर्यावरण रक्षक मोर्चा की बैठक मंगलवार को गोर्वधन गेट स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें फिल्म पद्मावत का विरोध किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौतम, अशोक कुमार शास्त्री, विष्णु सूर्यवंशी, पंकज शर्मा, तरुण अग्रवाल, प्रभाव गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed