{"_id":"5a6622dd4f1c1b7c268b5cd0","slug":"121516643037-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से युवक की मौत, हत्या का ओराप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से युवक की मौत, हत्या का ओराप
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। ग्राम नगरिया गौर में शराब का सेवन करने से युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव नगरिया गौर निवासी शिवरतन (35) पुत्र राम चंद्र राज मिस्त्री था। वह रविवार शाम शराब पीकर घर पहुंचा। देर रात उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए और उपचार के बाद घर ले आए। घर पहुंचते ही शिवरतन की हालत फिर बिगड़ गई। सोमवार दोपहर दो बजे उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि शिवरतन को गांव के ही किसी आदमी ने शराब के साथ जहर देकर मारा है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक जयसिंह परिहार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। यदि रिपोर्ट में जहर की बात सामने आती है तो पुलिस मामला दर्ज कर जांच करेगी।