फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   फूलों से जीवन में आई खुशियां

फूलों से जीवन में आई खुशियां

Thu, 11 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
फूलों से जीवन में आई खुशियां
फूलों की खेती - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। किसानों की परंपरागत खेती से मोहभंग हो रहा है। अब वे नई दिशा की ओर कदम बढ़ाने लगे हैं। बेवर क्षेत्र के गांव बड़ेपुर निवासी देवेंद्र सिंह फूलों की खेती को अपना घर संसार बना रखा है। साथ ही वह इससे अपने जीवन की बगिया भी महका रहे हैं। वहीं, क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा भी बन गए हैं।
विज्ञापन


दो बीघा रकबे के साथ फूलों की खेती शुरू करने वाले देवेंद्र सिंह आज 28 बीघा रकबा के साथ फूलों की खेती कर रहे हैं। इतना ही नहीं फूलों की ज्यादा पैदावार को लेकर कानपुर में पांच अक्तूबर को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। अब तक की बात करें तो उन्हें 15 बार सम्मानित किया जा चुका है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद वह खेती करने में लग गए।
विज्ञापन


जिले के अधिकारियों और उद्यान विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से उन्होंने दो बीघा क्षेत्र में फूलों की खेती करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे-धीरे 28 बीघा का रकबा कर लिया। फूलों की खेती वह पिछले सात सालों से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन फूलों को दिल्ली में बेचा जाता है। सुबह गाड़ी के माध्यम से फूलों को दिल्ली भेज दिया जाता है। वहां एजेंट फूलों को बेच देता है और शाम को जिस भाव से फूल बिकते हैं उसका मैसेज आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बाहर से मंगाते थे, अब स्वयं बाहर भेजते हैं
फूलों की खेती करने वाले देवेंद्र सिंह ने जब फूलों की खेती करना शुरू किया था तो बाहर से बीज मंगाते थे, लेकिन उसके बाद से वह अपने ही खेत में बीज को उगाने लगे। इसका उन्हें अच्छा मुनाफा भी मिलता है। उनका कहना है कि पिछली बार हिमाचल में बीज को भेजा था, जिसकी कीमत 12 से 15 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मिली थी।

इस बार गर्मियों में भी उगाएंगे फूल
उन्होंने बताया कि सात साल में पहली बार वह गर्मियों में भी फूल उगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा कर ली है। इसके लिए बीज भी तैयार कर लिया गया है।


इनकी होती है खेती
फूलों की खेती शुरू करने के बाद उन्होंने कई प्रकार के फूलों को उगाना शुरू कर दिया है। इसमें पीली गुल्दा, सफेद गुल्दा, गेंदा, सफेद ग्लायडोजलस, पीला ग्लायडोजलस, नीला ग्लायडोजलस आदि फूलों को उगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed