फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अब आलू में फैला चेचक का प्रकोप, किसान परेशान

अब आलू में फैला चेचक का प्रकोप, किसान परेशान

Thu, 11 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अब आलू में फैला चेचक का प्रकोप, किसान परेशान
आलू - फोटो : self
ज्योंति। आलू की फसल को लेकर किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले वर्ष बोया गए आलू की सही कीमत नहीं मिलने पर सड़कों पर फेंका गया था। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं अब इस बार आलू में चेचक रोग फैलने के कारण किसान परेशानी में हैं। आलम यह है कि कच्ची खोद के ज्यादातर आलू में चेचक रोग मिल रहा है। इससे किसानों का आलू आधी कीमत पर बिक रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में कई किसानों ने कच्ची खोद का आलू खोदना शुरू कर दिया है लेकिन चेचक रोग फैलने के कारण आलू खराब निकल रहा है। किसान शैतान सिंह ने बताया कि चेचक की रोकथाम के लिए कोई उपचार नहीं बताया गया। अभी खेत का थोड़ा हिस्सा ही खोदा है। इसमें 50 फीसदी से ज्यादा आलू चेचक रोग के कारण खराब हो चुका है। किसान महावीर सिंह ने बताया रोग फैलने के कारण आलू की कीमत सही नहीं मिल रही है। आलू में छेद हो गए हैं। वहीं आलू की आकृति भी खराब हो गई है। उनका कहना है कि इसके लिए काफी प्रयास किए उसके बाद भी खेत में रोग फैलता ही जा रहा है। पिछले साल हुए नुकसान की इस वर्ष भरपाई की उम्मीद थी। लेकिन रोग होने के कारण वह भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन


कैसे फैलता है चेचक रोग
-चेचक रोग बैक्टीरिया के कारण खेतों में फैलता है। इसका सबसे बड़ा कारण बीज का शोधन नहीं करना है। साथ ही चेचक रोगग्रस्त बीज को बोने से भी आलू की फसल में रोग लगता है। वहीं एस खेत में भी वह रोग जम जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
- खेत में खड़ी आलू की फसल में चेचक रोग लगने पर उसे नहीं रोका जा सकता है। लेकिन किसान थोड़ी समझदारी के साथ इस बीमारी से अपनी फसल को बचा सकता है। इसके लिए किसान साइकोडरमा दवा से बीज का शोधन करे। वहीं इसके पाउडर को गोबर में मिलाकर खेत में डाले। जिस खेत में चेचक का रोग लग गया है। उस खेत में तीन से चार साल तक आलू की फसल को नहीं करना चाहिए।

वर्जन
-आलू में चेचक की बीमारी होना आम बात है। रोग फैलने के बाद इसे रोका नहीं जा सकता है। पहले ही सावधानी बरतने पर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
बीआर चौधरी, कृषि वैज्ञानिक उद्यान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed