फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बच्चों की चीखों ने उड़ा दिए होश

बच्चों की चीखों ने उड़ा दिए होश

Tue, 26 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की चीखों ने उड़ा दिए होश
accident - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। कसबा में कुरावली-घिरोर मार्ग पर सोमवार सुबह स्कूली बच्चों की चीखों ने सभी के होश उड़ा दिए। बस में सवार होकर जन्मदिन मनाने जा रहे 11 बच्चे घायल हो गए। तीन बच्चों और चालक को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया। वहां सुधार न होने के बाद एक छात्र को परिवारीजन आगरा ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रक से टकराने के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



गांव कोसोन स्थित बाबा इंटरनेशनल में 25 दिसंबर को अवकाश के दिन विद्यालय के 11 बच्चों का जन्मदिन मनाए जाने का कार्यक्रम था। सभी बच्चों का जन्मदिन 25 दिसंबर को ही होता है। सुबह करीब 7:45 बजे सभी बच्चे स्कूली बस से कुरावली मार्ग से घिरोर मार्ग की तरफ पहुंचे थे। तभी घिरोर से कुरावली की ओर जा रहे बालू से भरे ट्रक ने बस को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौडे। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई थी। बस में सवार लहूलुहान बच्चे रो रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी राहत के काम में जुट गई। बच्चों को एक एक कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे भी पुलिस ने बस निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




अस्पताल में मामूली रूप से घायल बच्चों को परिवारीजनों के साथ घर भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल ऋषभ (11), शिवानी (12) और देवू (10) चालक संतोष यादव को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में भी देवू की हालत में सुधार न होता देख परिवारीजन आगरा ट्रामा सेंटर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी बच्चे के सिर तो किसी की नाक से खून बह रहा था। कोई बच्चा बेसुध होकर जमीन पर पड़ा हुआ हुआ। कुछ बच्चे रोकर मां-बाप को बुला रहे थे। घटना के दौरान अफरा-तफरी के बीच पुलिस अपना काम तेजी के साथ करती रही। वहीं चोट लगने के बाद मासूमों की चीख देखकर वहां मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं थीं।


परिवारीजनों को सूचना मिली तो वह सुधबुध खो बैठे। बच्चा ठीक होगा, उसे कितनी चोट लगी होगी, वो मां को बुला रहा होगा। इन सवालों के बीच बदहवास परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। बच्चों को देखते ही परिवारीजनों की आंखों से आंसू बहने लगे। वहीं मां बाप को देखकर बच्चे भी उनसे लिपट कर रोने लगे। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को सैफई रेफर किए जाने के समय मां बाप के हलक सूख गए थे। सैफई में भर्ती दो बच्चों की हालत में अब सुधार हो रहा है। आगरा ले जाए गए देवू की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed