{"_id":"5a3bf4d64f1c1bfc0f8b53fe","slug":"121513878742-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर के खिलाफ एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटर के खिलाफ एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महानगर सहमंत्री रोहित कटारा एवं मुनेंद्र यादव के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को बताया।
परिषद के महानगर सहमंत्री रोहित कटारा ने कहा कि जिले में शैक्षिक वातावरण खराब हो गया है। शिक्षा विभाग को कई बार ज्ञापन दिए, लेकिन खानापूर्ति हुई। सरकारी शिक्षक अनाधिकृत रूप से कोचिंग चला रहे हैं। कई कोचिंग बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं।
जिनके पंजीकरण हैं वे नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे में कोचिंग सेंटर पर छापेमारी की जाए। परिषद के छात्र नेता मुनेंद्र यादव ने कहा कि राजकीय पालीटेक्निक में भोजन शुल्क 1800 रूपये है। लेकिन दो हजार रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
महानगर आंदोलन प्रमुख प्रांजल अग्रवाल और एसआरके कालेज के अध्यक्ष श्रेयांश जैन ने कहा कि एसआरके कॉलेज में बाहरी तत्व छात्राओं से अभद्रता करते हैं। डीएम नेहा शर्मा ने परिषद के कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।