{"_id":"5a24026f4f1c1b79548c14cd","slug":"121512309359-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा पर राधारानी कुंड में भक्तों ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा पर राधारानी कुंड में भक्तों ने लगाई डुबकी
Updated Sun, 03 Dec 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। अगहन पूर्णिमा पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने राधारानी कुंड में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ठाकुर जी को ठंड से बचाने के लिए मंदिरों में सिगड़ी जलने लगी हैं। श्रद्धालुओं ने स्नान कर अगहन व्रत संपन्न किया। स्नान के बाद भक्तों ने मंदिरों में अपने-अपने इष्ट के दर्शन किए।
राधाकुंड-श्याम कुंड के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अगहन स्नान का व्रत कर रही महिलाओं ने राधारानी में स्नान कर पूजा-अर्चना कर परिक्रमा लगाई। संगम स्थित गिरिराज मंदिर में गिरिराज जी को गर्म चादर ओढ़ाई। गोविंद जी मंदिर में संकीर्तन हुआ।
प्राचीन राधारमन मंदिर में ठाकुर जी के आगे सिगड़ी जलाई गई। श्रद्धालुओं ने ठाकुर श्यामसुंदर की मनोरम झांकी के दर्शन किए। शाम को राधारानी के घाटों पर दीपदान किया गया। घाटों पर आकर्षक रंगोली सजाई गई। चेयरमैन टिमटू, हरिशंकर गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, कन्हैया लाल गोस्वामी, रवि, छत्तर, कन्हैया लाल, बल्लभ चौधरी, पप्पन शुक्ला, नंदकिशोर, कौशल कौशिक, विशाखा देवी आदि उपस्थित थे।