{"_id":"5a21a3254f1c1b70548c0e68","slug":"121512153893-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ की लापरवाही से सपाईयों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ की लापरवाही से सपाईयों ने किया हंगामा
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। मतगणना में शुक्रवार को आरओ और फीडिंग करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही पर सपा के अभिकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मतगणना केंद्र के बाहर अभिकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर सीडीओ और एसपी ग्रामीण ने गणना चक्र चेक किया तो 500 मत गलती फीडिंग करते समय भाजपा के खाते में जुडे़े मिले। विरोध के बाद उसे सही कराया गया।
जैसे ही मतगणना का पहला रुझान आया तो उसमें भाजपा को 283 रनों से बढ़त दिखाई। जबकि अभिकर्ताओं के पास आंकड़ो में सपा को 701 वोट की बढ़त थी। जैसे ही कंप्यूटर से निकले रुझान की पहले क्रम की सूची अभिकर्ताओं पर पहुंची, वैसे ही उन्होंने हंगामा कर दिया। नारेबाजी की गूंज बाहर तक सुनाई दी। जैसे ही हंगामे की खबर लगी, बाहर मौजूद एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीडीओ अशोक कुमार और सीओ संजय वर्मा मौके पर पहुंचे।
एसपी ग्रामीण ने हंगामा काट रहे एक अभिकर्ता को पकड़ कर उसके चांटे मार दिए। इसके बाद पुलिस ने उस पर लाठियों की बारिश कर दी। एसपी ग्रामीण ने चेतावनी देते हुए हंगामा करने वालों पर सख्ती से पेश आने को कहा। इसके बाद मामला शांत हो गया। गनीमत रही कि भाजपाई ने विरोध नहीं किया, वर्ना बवाल होने में कोई कमी नहीं रह गई थी।
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मतगणना के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। एसओ ऊदल सिंह कॉलेज के बाहर की व्यव्सथा संभाले हुए थे। जबकि कॉलेज के अंदर एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह और सीओ संजय वर्मा थे। कहीं से भी कोई आवाज आती तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल करती। भीड़ को तितर वितर करने में एसओ की अहम भूमिका रही।