फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बूथों और मतगणना स्थल पर चला सफाई अभियान

बूथों और मतगणना स्थल पर चला सफाई अभियान

Tue, 28 Nov 2017 11:53 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बूथों और मतगणना स्थल पर चला सफाई अभियान
jhadu - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा समस्त बूथों पर सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया। कोटला रोड स्थित मंडी स्थल में निगम की टीमों ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया। निगम के इंसपेक्टर और सुपरवाइजर सुबह से शाम तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा 29 नवंबर को पूरे जनपद में मतदान कराया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों और वोट डालने आने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन ने बूथों पर सफाई, पेयजल, प्रकाश ओर रैंप की व्यवस्था कराई है। बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचने से पहले नगर निगम की टीमें सक्रिय नजर आईं। नगर निगम सीमा में 191 मतदान केंद्रों पर कुल 439 बूथ बनाए गए हैं। निगम के समस्त सेनेटरी इंसपेक्टर और सुपरवाइजर सुबह से दोपहर तक अपने क्षेत्रों में पोलिंग बूथों पर सफाई कराने और चूना का छिड़काव कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा कोटला रोड स्थित नवीन मंडी में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंडी में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां नगर निगम के मेयर और पार्षद पद की समस्त ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएंगी। एक दिसंबर को मतगणना होगी। मतगणना के दिन हजारों की संख्या में भीड़ रहेगी। इसी के मद्देनजर नगर निगम मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहा है। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed