{"_id":"5a006bf64f1c1bd1408b4e62","slug":"121509977078-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट कटने से भड़के कांग्रेसी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट कटने से भड़के कांग्रेसी, हंगामा
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाते लोगों को हटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। टिकट को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। टिकट कटने से गुस्साई महिला ने न केवल कांग्रेस नेता के हाथ से सूची छीन ली, बल्कि समर्थकों के साथ हाईवे पर बैठकर ट्रैफिक भी रोक दिया।
सोमवार को वार्ड सभासदों की सूची के लिए कांग्रेसी नेता महेश पाठक के आवास पर भीड़ लगी रही। सुबह करीब दस बजे आवास के बाहर नगर निगम के 70 वार्डों की सूची चस्पा कर दी र्गई। सूची चस्पा होते ही कई ऐसे कांग्रेसी भड़क गए जिनके नाम सूची में नहीं थे। इनमें वार्ड संख्या 66 से लता सिंह चौहान, वृंदावन के वार्ड संख्या 5 से मीरा ठाकुर, वार्ड संख्या 52 की पूजा शर्मा आदि शामिल हैं। वार्ड संख्या 66 की दावेदार लता चौहान आक्रोशित हो गईं। कांग्रेस नेता महेश पाठक के हाथ से सूची छीन ली गई और टिकट न देने का कारण पूछा। कांग्रेसी दावेदार इसके बाद कांग्रेसी नेता के आवास के गेट पर जम गईं। यहां पर नारेबाजी और आक्रोश व्यक्त करने के बाद वे हाईवे पर जा बैठीं। लेकिन हाईवे पर जाम लगने से पहले ही वह वहां से उठ गईं।
‘पार्षदों की टिकट हाईकमान से ही तय होकर आई हैं। हमने तो केवल चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। जिन लोगों को टिकट नहीं मिली वे हताश न हों उन्हें कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।’
विज्ञापन
- अशोक चकलेश्वर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष