{"_id":"59f0c7604f1c1b71548b90f6","slug":"121508951904-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में फर्द न मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तहसील सदर में फर्द की नकल देने के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पहले तो घंटों तक इंतजार कराया जाता है, बाद में निर्धारित खिड़की बंद कर पीछे की खिड़की से वसूली करके फर्द मुहैया कराई जाती है। उन्होंने एसडीएम से अवैध वसूली बंद कराने की मांग की।
किसानों ने बताया कि तहसील में फर्द की नकल के लिए खिड़की बनी हुई है, जो अक्सर बंद रहती है। यदि खुलती भी है तो समय से पहले बंद कर दी जाती है। इससे किसानों को परेशानी होती है। जो पैसे दे देता है उसे पीछे की खिड़की से पांच मिनट में फर्द दे दी जाती है। प्रदर्शन के दौरान कायम सिंह, विकास, राजवीर, राम लड़ैते, नेकसे, उमेश कुमार, दलवीर, विवेक, योगेश, राजकुमार मौजूद रहे।