फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दिवाली पर नगर में निकला रिकार्डतोड़ कूड़ा

दिवाली पर नगर में निकला रिकार्डतोड़ कूड़ा

Fri, 20 Oct 2017 11:01 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर नगर में निकला रिकार्डतोड़ कूड़ा
द‌िवाली के बाद ‌‌न‌िकला कूड़ा - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। दिवाली पर जनपद में जमकर आतिशबाजी हुई। जिसके कारण भारी मात्रा में कूड़ा निकला। इस दौरान 41 टन कूड़े का उठान शुक्रवार को किया गया। जिसे उठाने में नगर पालिका कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक नगर से कूड़े को सॉलिड वेस्ट प्लांट तक भेजा गया।
विज्ञापन



आम दिनों में नगर में 27 से 28 टन कूड़ा निकलता था। पर, त्योहार के दिनों में कूड़े की मात्रा सात से आठ टन अधिक बढ़ गई थी। दिवाली के पर्व पर तो 41 टन कूड़ा निकला।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के निर्देश पर नगर पालिका के वाहनों से कूड़ा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सॉलिड वेस्ट प्लांट के लिए भेजा गया। सफाई नायक और सफाई कर्मचारी कूड़ा निस्तारण को लेकर परेशान रहे। नगर पालिका में दर्ज रिकार्ड के अनुसार सॉलिड वेस्ट प्लांट के अंतर्गत नगर में 30 टन कूड़ा निस्तारण की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए मुख्यालय से चार किमी दूरी पर ट्रांसपोर्ट नगर में सॉलिड वेस्ट प्लांट संचालित है। दिवाली पर निकले कूड़े को शुक्रवार को 15 वाहनों से प्लांट में भेजा गया। नगर के विभिन्न वार्डों से निकलने वाले कूड़े को प्लांट तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका के तीन लोडर, 12 कूड़ा वाहन लगाए गए थे।


नगर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर में 389 सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 12 सफाई नायक तथा दो सफाई इंजीनियर भी निगरानी पर रहे। शुक्रवार को सारे दिन नगर से निकले कूड़े की प्लांट तक सप्लाई का कार्य चलता रहा।



अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने कहा कि नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए हर प्रकार की चौकसी रखी गई। नगर की सफाई व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed