फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल परिसर के कमरे मे आग से मचा हड़कंप

स्कूल परिसर के कमरे मे आग से मचा हड़कंप

Sun, 15 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्कूल परिसर के कमरे मे आग से मचा हड़कंप
फिरोजाबाद। महावीर नगर में एक प्राइवेट स्कूल परिसर में बने कक्ष में शनिवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूल में आग लगने की सूचना पर अभिभावक स्कूल की ओर दौड़े। आग बंद कमरे में लगी थी, लेकिन धुआं स्कूल परिसर में फैल गया। इसके चलते कक्षों में पढ़ रहे बच्चे धुएं से परेशान हो गए। अग्निशमन वाहन पहुंचने से पहले स्कूल प्रबंधन ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


महावीर नगर में किड्स कैपस स्कूल है। शनिवार को साढे़ ग्यारह बजे स्कूल की ऊपरी मंजिल स्थित एक कमरे में अचानक आग लग गई। कमरा बंद होने से किसी ने ध्यान नहीं दिया। कमरे से धुंए का गुबार उठते देख आसपास के लोगों ने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन कमरे को खोला धुंआ पूरे स्कूल कैंपस में फैल गया। स्कूल के रिहायशी कमरे में रखे कपड़ों में लगी आग पर स्कू ल प्रशासन ने पानी डाल कर काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने की सूचना पर अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और बच्चो को घर ले गए। सूचना पर अगिभनशमन विभाग की टीम ने स्कूल में जाकर स्थिति का जायजा लिया। स्कूल प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रखे घरेलू सामान में आग अज्ञात कारणों से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed