{"_id":"59ca62604f1c1baa538b482e","slug":"121506435680-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज पर राज्यपाल खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज पर राज्यपाल खफा
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाइक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राज्यपाल राम नाईक ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हुई लाठीचार्ज पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इसकी सराहना नहीं की जा सकती है। प्रदेश सरकार घटना की जांच करा रही है। पूरे मामले पर हम भी निगाह रखे हुए हैं।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा के दीक्षांत समारोह में आए राज्यपाल राम नाईक ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जिस वक्त यह घटना हुई, मैं खुद बनारस में मौजूद था। इस घटनाक्रम के चलते प्रधानमंत्री के काफिले का रास्ता बदला गया। उन्होंने वेटरनेरी विवि के दीक्षांत समारोह की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इस विवि ने डिग्री प्रमाण पत्रों का डिजिटलाइजेशन किया है। इससे अब डिग्रियों में गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। इसे आधार से भी लिंक कर दिया गया है। प्रदेश के लिए विश्वविद्यालयों के लिए यह बेहतर पहल है। इस पर अन्य विवि को भी जल्द काम करना चाहिए।