फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दाह संस्कार के दौरान मधु मधुमख्यिां का हमला

दाह संस्कार के दौरान मधु मधुमख्यिां का हमला

Fri, 22 Sep 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
दाह संस्कार के दौरान मधु मधुमख्यिां का हमला
शिकोहाबाद। वृद्धा का अंतिम संस्कार करने ग्रामीण शव लेकर शमशान घाट पर पहुंच कर चिता बनाने की तैयारी करने लगे। अचानक सूखी लकड़ियों को खींचते ही उसमें बैठी मधु मक्खयों के झुंड ने हमला बोल दिया तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीण शव छोड़ कर खुद को बचने में जुट गए।
नगला जवाहर निवासी प्रयाग श्री का गुरुवार सुबह निधन हो गया। परिवारीजन, रिश्तेदार और ग्रामीण अंतिम सस्कार के लिए शव शमशान घाट ले गए। यहां चिता बना कर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि सूखी लकड़ियों को खींचते ही मधु मक्ख्यिों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


देखते देखते मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग शव छोड़ कर खुद को मधु मक्खियों के हमले से बचाने के दौड़ने लगे। इस दौरान मधु मक्खियों ने करीब 50 लोगों को अपना शिकार बनाया। मधुमक्खियों के काटते ही लो ग चीख पुकार कर जमीन पर लोटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के कारण करीब दो घंटे शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल हुए लोगों में प्रासू (23) निवासी नगला

गड़रिया सिरसागंज, मोनू (23) निवासी अरमराजट, अमित (18) निवासी नगला जवाहर, कटोरा देवी (70), निवासी लखुआ, द्रोपदी (75). सोकीराम (65) सौदान सिंह (46), आशादेवी (40), राकेश (55) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed