फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पंडित जी का गांव बनेगा पर्यटन नगरी

पंडित जी का गांव बनेगा पर्यटन नगरी

Sun, 23 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पंडित जी का गांव बनेगा पर्यटन नगरी
फरह (मथुरा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम को योगी सरकार अब पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने जा रही है।
विज्ञापन


सरकार की मंशा इसी गांव से देश और दुनिया तक पंडित जी के विचारों को पहुंचाने के साथ उन्हें आत्मसात कराने की है। इसी योजना को मूर्तरूप देने के लिए रविवार को पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा यहां पहुंचीं।

अफसरों के साथ यहां के पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मथुरा भगवान कृष्ण की जन्मभूमि है। यह भूमि महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भी जन्मस्थली है। उनके विचारों को आज दुनियां आत्मसात कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा सरकारें उनके विचारों के अनुरूप नीतियां तय कर रही हैं। इस भूमि को प्रदेश की सरकार पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है। सरकार की योजना आगरा, फतेहपुर सीकरी और भरतपुर आने वाले पर्यटकों को यहां भी पहुंचाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रमुख सचिव पर्यटन अविनाश अवस्थी सहित अन्य अफसरों के साथ यहां स्थित पुस्तकालय, कुटीर उद्योग, जलाशय, गोशाला को देखा। यहां बन रहे वस्त्रों को देखा और खरीद कर साथ ले गईं। प्रमुख सचिव ने कहा दीनदयाल धाम के साथ यहां कीठम झील सहित आसपास के क्षेत्र में पर्यटन विकास की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed