{"_id":"596cfba04f1c1b68388b45c1","slug":"121500314528-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के दूसरे सोमवार को शिवमय हुई सुहागनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के दूसरे सोमवार को शिवमय हुई सुहागनगरी
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को सुहागनगरी शिवमय रही। इस दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं ने धतूरा, भांग, बेलपत्र, मिठाई चढ़ाकर भगवान भोले भंडारी का अभिषेक किया। इस मौके पर हर-हर बम-बम के उद्घोष से नगर क्षेत्र गूंज उठे। नगर से आठ किलोमीटर दूर शांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में कांवरें को भरकर लाने वाले श्रद्धालु गंगाजल चढ़ाने के साथ खुद को धन्य समझ रहे थे।
श्रावणमास के दूसरे सोमवार को नगर के प्रमुख शिवालयों में भीड़ अधिक होने के कारण भी श्रद्धालुओं को पूजा के लिए इंतजार करना पड़ा। मोहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुजनों की भीड़ का नजारा देखने को मिला। दोपहर तक पूजा अर्चना का क्रम चला इसके बाद शाम को भव्य फूल बंगला सजाने के ही साथ प्रसाद का वितरण हुआ। हाईवे के किनारे स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण में भीड़ दिखाई दी। अपराह्न भजन कीर्तन का दौर चला और शाम को महाआरती के साथ प्रसाद का वितरण हुआ।
गल्ला मंडी स्थित प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना का क्रम दोपहर तक चला। अपराह्न तो भजन कीर्तन के साथ प्रसाद का वितरण हुआ। हर कोई शिवजी का प्रसाद पाने को आतुर था।पुरानी तहसील प्रांगण में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना करने वाले ही श्रद्धालुजनों की भारी भीड़ रही। पेमेश्वर गेट पर स्थित श्री पेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर दक्षिण क्षेत्र के श्रद्धालुजन तो पूजा-अर्चना करने को पहुंचे, यहां शाम को आरती करने के साथ प्रसाद बांटा गया। शिव बजरंग वाटिका रसूलपुर व मां राज-राजेश्वरी कैलादेवी भवन प्रांगण स्थित मंदिर के साथ ही शहर के अन्य शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ तो उमड़ी।भजन कीर्तन के साथ शाम को प्रसाद बांटने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
मनकामेश्वर-बटेश्वर गए श्रद्धालु
सुहागनगरी से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आगरा स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए कोई साइकिल से कोई पैदल गया।भगवान शिव के दर्शन किए और कुछ लोग आगरा बटेश्वर पहुंचे। स्नान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर ही लौटे।