{"_id":"59626e724f1c1ba46f8b4591","slug":"121499623026-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंर्भवती होने पर की थी साली की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंर्भवती होने पर की थी साली की हत्या
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बसई मोहम्मदपुर के गांव तिवारी गढ़ी निवासी किशोरी की हत्या उसके ही जीजा ने की थी। इसका खुलासा पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि ममता चार माह की गर्भवती थी।
तिवारीगढ़ी निवासी ममता 25 मई की रात अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के बाहर तिवारी गढ़ी के जंगल में मिला था। परिवारीजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की थी। मृतक के मामा की तहरीर पर बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जांच के दौरान ममता की हत्या की जांच की सुई उसके जीजा आगरा के कौंड निवासी सुनील पर जाकर रुक गई।
पुलिस ने सुनील की तलाश करने के साथ ही कई स्थानों पर दबिश भी दी लेकिन आरोपी सुनील पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस आरोपी के खिलाफ 82 व 83 की कार्रवाई करती इससे पूर्व आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जेल गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ने बताया कि ममता के अपने ही जीजा सुनील से अवैध संबंध थे। ममता चार माह की गर्भवती भी थी। बदनामी के डर से सुनील ने ममता को घर से गांव के बाहर जंगल में बुलाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई को पूरा करने के साथ ही न्यायालय में चार्टशीट दाखिल की जाएगी।