{"_id":"595fbc9a4f1c1b47698b462d","slug":"121499446426-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोल फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोल फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके से दहशत
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जगदीशपुरा के पुलक विहार में गुरुवार रात को सोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दो कर्मचारी आग में घिर गए। कालोनी के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। छह दमकलों ने छह घंटे में आग पर काबू किया। बिजली के मीटर में शार्ट होने से आग लगना बताया जा रहा है।
केदार नगर, शाहगंज निवासी अखिलेश और वीरेंद्र गुप्ता की जगदीशपुरा के पुलक विहार में सोल फैक्ट्री है। गुरुवार रात दो बजे फैक्ट्री में आग लग गई। दो कर्मचारी सो रहे थे। लपटें देखकर छत पर चढ़ गए। शोर सुनकर कालोनी के लोग आए। फैक्ट्री का गेट अंदर से बंद था। इस कारण कर्मचारियों को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला।
लोगों ने सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दो दमकल पहुंचीं। बाद में चार और दमकल बुला ली गईं। फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में धमाका होने से कालोनी में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
लोगों घरों को खाली कर दिया। दमकल कर्मियों ने जेसीबी से दीवार तोड़ी। तब कहीं कर्मचारियों ने अंदर जाकर पानी डाला। शुक्रवार सुबह सात बजे आग बुझाई जा सकी। हालांकि दोपहर 12 बजे तक फैक्ट्री से धुआं निकलता रहा। 20 लाख रुपये का माल जल गया।
दमकल कर्मियों के मुताबिक, फैक्ट्री के बिजली मीटर के पास एक बोरी रखी थी। कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि बिजली मीटर से चिंगारी निकली। इससे बोरी में आग लग गई। इसके बाद आग फैक्ट्री में फैल गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास कई मकान बने हुए हैं। मकानों में भी आग फैल सकती थी। उन्होंने फैक्ट्री बंद कराने की मांग की।