{"_id":"595688974f1c1b69048b493a","slug":"121498843287-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर सवार बदमाशों ने दंपति से नकदी-जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्सर सवार बदमाशों ने दंपति से नकदी-जेवरात लूटे
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रिश्तेदारी में जा रहे दंपति से नकाबपोश पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी और जेवरात लूट लिए। दिनदहाड़े लूट की वारदात की जानकारी पर पुलिस ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित दंपति ने तहरीर दी है।
जनपद हाथरस थाना सिकंदराराऊ के लालगढ़ी निवासी संजय अपनी पत्नी उमा के साथ बाइक से निधौलीकलां में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। पिलुआ क्षेत्र के नगरिया मोड़ समीप पीछे से आए पल्सर सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दंपति को रोक लिया। तमंचे के बल पर बदमाश दंपति से नकदी और आभूषण लूटकर ले गए।
पीड़ित दंपति ने राहगीरों के माध्यम से 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ सदर ने बताया कि जांच कराकर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।