{"_id":"595532904f1c1b2a328b470b","slug":"121498755728-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद लगा दबारक की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के बाद लगा दबारक की थी हत्या
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सिढ़पुरा।
सिढ़पुरा में बच्ची के दरिंदगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने चिह्नित कर कई संदिग्धों से पूछताछ की। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। स्लाइड भी जांच के लिए भेजी गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस एफआईआर में दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ा रही है।
गौरतलब है कि मंगलवार रात कस्बे के मोहल्ले से घर के बाहर सो रही बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गयाथा। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को चिह्नित किया है। वहीं कई संदिग्धों से पूछताछ भी गई है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सबूत हाथ लगे है। शीघ्र मामले में खुलासे की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला दबाकर हत्या और दुष्कर्म की बात सामने आई है। चिकित्सकों ने स्लाइड भी जांच के लिए भेजी है।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को कुछ तथ्य भी मिले हैं। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। बच्ची की हत्या की प्राथमिकी में दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराएं शामिल की जा रही हैं।