फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1200 bigha crop submerged due to harvesting in Rajbha

मरम्मत के बाद फिर कटा कला रजबहा, 1200 बीघा फसल जलमग्न

Thu, 29 Sep 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

सिढ़पुरा ब्लॉक के कला रजबहा में सिंचाई विभाग के मरम्मत कराने के बाद फिर से कटान हो गया है।1200 बीघा फसलों में रजबहा का पानी भरा होने का अनुमान है।कला रजबहा में मंगलवार को ओवर फ्लो के कारण सायं के समय कटान हो गया था।

विज्ञापन
1200 bigha crop submerged due to harvesting in Rajbha
कासगंज के गांव नगरिया में बाढ का पानी से घिरी झोपडियां । - फोटो : KASGANJ

विस्तार

कासगंज/ सिढ़पुरा। सिढ़पुरा ब्लॉक के कला रजबहा में सिंचाई विभाग के मरम्मत कराने के बाद फिर से कटान हो गया है। जिससे समीपवर्ती गांव बिचौला के किसानों की फसलों में पानी भर गया। 1200 बीघा फसलों में रजबहा का पानी भरा होने का अनुमान है। किसान बर्बाद होती फसलों को देख परेशान हैं।
विज्ञापन

कला रजबहा में बृहस्पतिवार की सुबह काफी कटान हो गया। जिससे रजबहा का पानी तेजी से खेतों में भरने लगा। बिचौला गांव के किसानों के खेतों में कई कई फुट तक पानी भर गया है जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। करीब 1200 बीघा फसलों में पानी भरा होने का किसानों का अनुमान है। कला रजबहा में मंगलवार को ओवर फ्लो के कारण सायं के समय कटान हो गया था। उस समय ही खेतों में पानी भर गया था। सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम ने रजबहा के कटे हुए क्षेत्र की मरम्मत करके कटान रोक दिया। देर रात्रि तक मरम्मत का काम चलता रहा। जिसके बाद किसान मरम्मत हो जाने से सुकून में आ गए, लेकिन बुधवार को फिर से रजबहा में रिसाव होने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह कला रजबहा में 6 मीटर कटान हो गया। जिससे तेजी के साथ पानी खेतों में भरने लगा। सायं तक यह पानी काफी खेतों में भर गया। खेतों में खड़ी मक्का, बाजरा, धान, अरहर व अन्य फसलें पानी में डूब गईं। किसानों ने रजबहा के कटने की जानकारी प्रशासन को दी। जिसके बाद सिंचाई विभाग सक्रिय हुआ। देर सायं मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। किसान स्वयं भी कटान रोकने की कोशिशों में जुटे रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed