फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 employees including medical superintendent found absent in inspection

सीएमओ को निरीक्षण में चिकित्साधीक्षक सहित 12 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Tue, 14 Sep 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
12 employees including medical superintendent found absent in inspection
मैनपुरी। मंगलवार को जिलाधिकारी ने शिकायत के आधार पर सीएमओ को बेवर सीएचसी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को चिकित्साधीक्षक सहित 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेवर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डा. स्नेहिल त्रिपाठी अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही स्टाफ नर्स किरन दुबे, एलटी अंकज यादव, बीडीएस डॉ. पारूल सिंह, आयुष चिकित्सक डॉ. नीरजलता, सेवा प्रदाता एजेंसी कर्मचारी स्वीपर कम चौकीदार सोनी, बार्डवॉय गजेंद्र पाल सिंह, विपिन कुमार, असिन कुमार, देवेंद्र कुमार, अवनेंद्र सिंह, गुड्डी देवी भी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी का अनुपस्थिति दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि जननी सुरक्षा योजना रजिस्टर में लाभार्थियों के मोबाइल नंबर अंकित नहीं हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर बायोमेडीकल बेस्ट मैनेजमेंट का पालन नहीं किया जा रहा है। मानक के अनुसार डस्टबिन उपलब्ध नहीं मिले, चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था खराब पाई गई। प्रसव कक्ष में बैडशीट, कैलिश पैड भी नहीं मिले। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र नबीगंज का भी निरीक्षण किया, यहां स्थिति संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed