फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   117 medals to be awarded at the convocation ceremony; printing of degrees and marksheets has begun.

Agra News: दीक्षांत समारोह में मिलेंगे 117 मेडल, डिग्री-अंकतालिकाओं की छपाई शुरू

Fri, 12 Jun 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
117 medals to be awarded at the convocation ceremony; printing of degrees and marksheets has begun.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 3 अगस्त को प्रस्तावित है। 30 जून तक सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। समारोह में 117 मेडल दिए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद मेडल की संख्या में बदलाव हो सकता है। समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने 3 अगस्त को दीक्षांत समारोह कराने के लिए राजभवन को तिथि भेजी है। बीते समारोह की तरह 117 मेडल दिए जाएंगे। मेधावियों को मंच से ही मुख्य अतिथि के हाथों मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।अन्य छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं-डिग्री डिजिलॉकर पर अपलोड कर दी जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जल्द ही आयोजन के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। अभी बीते समारोह की तरह 117 मेडल ही तय हैं। इनकी संख्या घट-बढ़ सकती है। कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि डिग्री-अंकतालिका की छपाई के लिए टेंडर हो गया है। 30 जून तक सभी परिणाम जारी हो जाएंगे। इसके बाद मेधावियों की सूची तय की जाएगी। आयोजन के लिए बैठकें भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed