फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रुपये लेते गोदाम चौकी प्रभारी का वीडियो वायरल

रुपये लेते गोदाम चौकी प्रभारी का वीडियो वायरल

Mon, 29 Apr 2019 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
रुपये लेते गोदाम चौकी प्रभारी का वीडियो वायरल
100 का नोट
एटा। नोटो की गड्डी लेते हुए एक दरोगा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिस एसआई का वीडियो वायरल हो रहा वह कोतवाली नगर की गोदाम चौकी पर तैनात है। वायरल वीडियो के मामले में सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है। विवेचना में हेराफेरी करने को लेकर एसआई ने सुविधा शुल्क दो लोगों से लेना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के गोदाम चौकी प्रभारी अंब्रेश त्यागी का रुपये लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोगों से एसआई नोटो की गड्डी लेकर जेब रख रहे है। इतना ही नहीं रुपये देने वाले से एसआई कितने रुपये होने की बात भी कह रहे है। नोटो की गड्डी देखने पर मोटी रकम मालूम होती है। हालांकि वीडियो में कितने रुपये की सुविधा शुल्क ली है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक हत्या की घटना में चौकी पर तैनात एसआई ने आरोपियों के पक्ष में रिपोर्ट लगाई थी। उसी को लेकर दो लोगों से दरोगा ने सुविधा शुल्क ली थी। बता दे कि एसआई ने यह सुविधा शुल्क एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर बैठकर ली थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दरोगा का वीडियो पिछले मार्च माह का होना बताया जा रहा है। वही सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मामले में सीओ सिटी गुरमीत सिंह ने जांच करनी शुरू कर दी है। ऐसे में एसआई के खिलाफ कार्रवाई होना लगभग तय होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी हुई है। वीडियो देखने के बाद मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, एएसपी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed