{"_id":"5cc1ecb7bdec225f52093f15","slug":"11556212919-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान का सहारा बने क्रई विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान का सहारा बने क्रई विकल्प
विज्ञापन
Voter Id card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मतदान की डगर पर तेजी के साथ आगे बढ़े मतदाताओं ने बेझिझक मतदान किया। मतदाता पहचान पत्र न होने की दशा में भी उनके कदम नहीं बूथों की ओर जाने से नहीं डगमगाए। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने विकल्प का सहारा लेकर मताधिकार का प्रयोग किया है। आयोग से मिले विकल्प की छूट से मतदान कर एक नया इतिहास रचा।
जिले में कुल 997416 मतदाता हैं। मंगलवार को लोकतंत्र के उत्सव में सहभागिता दिखाने के लिए मतदाता उत्साहित थे। भले ही उनके पास वोट पहचान पत्र नहीं था, लेकिन वह मतदान के लिए जागरूक दिखाई दिए। कुल 608808 मतदाताओं ने मतदान कर एक नया इतिहास रच दिया। पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा औसतन 4 प्रतिशत तक मतदान बढ़ गया। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि जागरूक मतदाता वोटर पहचान पत्र न होते हुए भी बूथ तक पहुंचे। यहां पीठासीन अधिकारी को विकल्प के रूप में आधार कार्ड, सर्विस कार्ड, पेन कार्ड सहित कई अन्य ठोस प्रमाण पहचान के दिए। 418804 मतदाताओं ने इन विकल्पों के सहारे अपने वोट डाले। जबकि 190004 मतदाताओं ने मतदान पहचान पत्र दिखाकर वोट दिया।
विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति-
कासगंज विधानसभा क्षेत्र
1,44,280 मतदाताओं ने विकल्प दिखाकर किया मतदान।
79,249 मतदाताओं ने वोटर कार्ड दिखाकर दिया वोट।
अमांपुर विधानसभा क्षेत्र
- 1,37,753 मतदाताओं ने लिया विकल्प का सहारा।
- 47,813 मतदाताओं ने मतदाता पहचान पत्र से किया मतदान।
पटियाली विधानसभा क्षेत्र
- 1,36,771 मतदाताओं ने विकल्प दिखाकर दिया मत।
- 62942 मतदाता पहचान पत्र के सहारे वोट देने पहुंचे।
- आयोग ने पहचान पत्र न होने की दशा में वोट देने के लिए विकल्प दिए थे। मतदाता जागरूक हुए और उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए विकल्प का सहारा लिया। यह जागरूकता का असर है। कर्णवीर सक्सेना, सहायक निर्वाचन अधिकारी।