{"_id":"5c9f894bbdec22145274adca","slug":"11553959243-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी किसान की हत्या
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह(मथुरा)। फरह पुलिस ने 10 दिन पूर्व खेत पर सो रहे किसान की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को पकड़ा है, जबकि मास्टरमाइंड समेत दो हत्यारोपी फरार हैं। फरार मास्टरमाइंड ने 20 हजार रुपये की सुपारी देकर किसान की हत्या कराई थी। मास्टरमाइंड ने ही जमीन की रंजिश के चलते हत्या का तानाबाना बुना था।
फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर में खेत पर सो रहे किसान की 20 मार्च को धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे ओमप्रकाश ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
सीओ रिफाइनरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मुनीश चंद ने जोगेंद्र उर्फ पहाड़ी बिचपुरी थाना राया और भूदेव निवासी पीलुआ सादिकपुर को पकड़ा है। फरार दाऊजी निवासी पीलुआ सादिकपुर और अंकित निवासी पीलुआ सादिकपुर हैं। दाऊजी का ओमप्रकाश से विवाद चल रहा था। ।