{"_id":"5c6aef0ebdec22736d6a1e06","slug":"11550511886-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि उत्पादन मंडी समिति में जल्द बनेगा सुपर मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि उत्पादन मंडी समिति में जल्द बनेगा सुपर मार्केट
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल में देर रात्रि तक भीड़-भाड़ रही।
एटा। कृषि उत्पादन मंडी समिति किसानों को एक ही छत के नीचे अपनी जरूरत का सारा सामान सुपर मार्केट में उपलब्ध कराने की तैयारियों जुटी हुई है। जिसको तैयार कराने की जिम्मेदार निर्माण इकाई मंडी परिषद को सौंपी गई है। जिसका मानचित्र तैयार करके शासन को भेज दिया गया है।
मंडी समिति अपनी जमीन पर सुपर मार्केट बनाने जा रही है। जिसकी तैयारियां जिम्मेदारों द्वारा शुरू कर दी गई है। सरकार की मंशा है कि अनुरूप निर्माण इकाई मंडी परिषद कार्य में जुट गई है और सुपर मार्केट का मानचित्र सहित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। सरकार की मंशा है कि किसान जब मंडी में फसल का उत्पादन बेचने के लिए जाता है तो उसको बाजार करने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़े। किसानों को एक ही छत के नीचे जरूरत का सारा ससामान मिल जाए। सुपर मार्केट की तैयारियां भी शुरू होने जा रही है। मंडी के दोनों गेटों पर सुपर मार्केट बनाया जाएगा ताकि किसान मंडी से निकलते समय अपने घरेलू सामन सहित अन्य खरीददारी आसानी से कर सके। सुपर मार्केट बनने के बाद किसानों को काफी सहूलियतें भी मिल जाएगी। अभी तक किसान मंडी में अपना अनाज बिक्री करने के बाद शहर की गलियों में खरीददारी करता था, इन झंझटों से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही ट्रैफिक अधिक होने की वजह से खरीददारी करने में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता था। मगर अब किसानों सहित अन्य सामान्य लोग आसानी से सुपर मार्केट का लाभ उठा सकेंगे।
सरकार कृषि उत्पादन मंडी समिति में सुपर मार्केट का निर्माण कराने जा रही है। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा, मंडी में अनाज बिक्री करने के बाद किसान आसानी से खरीददारी कर सकेंगे। सुपर मार्केट निर्माण का कार्य मडी परिषद निर्माण इकाई द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
रवेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता, मंडी परिषद