फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूलों में नहीं बांटे जा रहे फल

स्कूलों में नहीं बांटे जा रहे फल

Sun, 20 Jan 2019 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में नहीं बांटे जा रहे फल
एटा। जिले में एमडीएम योजना में एक और मामला सामने आया है कि दिसंबर माह जिले के 16 प्राथमिक विद्यालयों में योजना के तहत मौसमी फलों का वितरण नहीं किया गया। इसे लेकर एमडीएम के निदेशक ने नाराजगी जताते हुए डीएम और बीएसए से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


दरअसल, प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम के तहत सोमवार को मौसमी फल का वितरण नहीं करने के निर्देश दिए। इसे लेकर दिसंबर महीने में राज्य स्तर से जिले के विद्यालयों मेें गोपनीय जांच कराई गई जिसमें जिले के 16 विद्यालयों में फलों का वितरण नहीं किए जाने की पुष्टि हुई। इसे लेकर एमडीएम निदेशक ने डीएम आईपी पांडेय और बीएसए संजय शुक्ल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


हालांकि पत्र में निदेशक ने विद्यालयों के नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन फल वितरण नहीं होने पर रोष जताते हुए स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने बीएसए को फल वितरण कराने और जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सामने आए हैं मामले
जिले में एमडीएम में गड़बड़ी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में कई विद्यालयों में एमडीएम का वितरण नहीं होने का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रधानाध्यापकों को नोटिस दिए गए, लेकिन फिर भी सुधार नहीं हो सका।


दूध वितरण में भी खेल
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम के तहत बुधवार को होने वाले दूध वितरण में भी खेल होता है। कई विद्यालयों में शिक्षक दूध लेकर पहुंचते ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed