{"_id":"5c420f79bdec22739c3fd319","slug":"11547833209-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे छह हजार प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे छह हजार प्रशिक्षु
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बीटीसी एवं डीएलएड प्रशिक्षण 2017 व 2018 प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के छह हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 11 मुख्यालय एवं तीन निकटवर्ती ग्रामीण अंचल में हैं। डीआईओएस ने परीक्षार्थी आवंटन के लिए संस्था प्रमुखों से कमरों, फर्नीचर आदि व्यवस्थाओं की सूची मांगी है।
बोर्ड की तर्ज पर इस बार डीएलएड प्रशिक्षण सेमेस्टर परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों के साये में होंगी। परीक्षा नियामक के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नामित कर विद्यालयी व्यवस्थाओं का ब्यौरा मांगा है।
28 जनवरी से दो फरवरी तक प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय के 11 व निकटवर्ती सकीट, हिम्मतपुर एवं उम्मेदपुर स्थित आदर्श इंटर कालेज को भी केंद्र बनाया गया है। डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि के अनुसार 28,29 व 30 जनवरी को डीएलएड 2018 प्रथम सेम, 2013,14,15 बीटीसी प्रथम सेमिस्टर के अनुत्तीर्ण, अवशेष व मृतक आश्रित वहीं 31 जनवरी, 1 व दो फरवरी को डीएलएड 2017 द्वितीय सेमिस्टर, बीटीसी 2013,14, 15 द्वितीय सेमिस्टर के अनुत्तीण, आंशिक अवशेष के छह हजार से अधिक प्रशिक्षु शामिल होंगे।
विज्ञापन
कक्षाएं-परीक्षाएं बाधित होंगीं
तीन पालियों की इन परीक्षाओं के चलते बोर्ड परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, विशेष कक्षाएं एवं वार्षिक गृह परीक्षाएं बाधित होंगीं। बताते चलें कि अधिकांश विद्यालयों में इन दिनों प्री-बोर्ड व वार्षिक गृह परीक्षाएं हो रही हैं। क्यों कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन के चलते गृह परीक्षाओं के लिए समय नहीं होगा।