{"_id":"5bfeca81bdec22417810c4f7","slug":"11543424641-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के निर्माण की गुणवता पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के निर्माण की गुणवता पर उठ रहे सवाल
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड कें निर्माण की गुणवता पर उठ रहे सवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बस स्टैंड के निर्माण के गुणवत्ता की कलई खुलने लगी है। बस स्टैंड के पीछे बनी बाउंड्रीवाल कई स्थानों से टूट गई है। वहीं गंदे पानी के निकासी के लिए कोई व्यवस्था न होने से जलभराव के हालात रहते हैं। जिससे यात्रियों को खासी परेशान होती है।
बस स्टैंड के बनने से पहले यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं की उम्मीद थी। लेकिन निर्माण के बाद भी लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यात्रियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे महिलाएं और बुजुर्ग यात्री वहां बैठकर बसों का इंतजार कर सकें। वहीं बस स्टैंड की सुरक्षा की दृष्टि से पीछे बाउंड्रीवाल बनाई गई थी, जो कई स्थानों से टूट चुकी है। लोग इसी बाउंड्रीवाल से होकर आवाजाही करते हैं। वहीं बस स्टैंड पर गंदे पानी की निकासी के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बस स्टैंड पर आटोमेटिक वाशिंग मशीन लगी है, जिससे बसों की धुलाई होती है। यहां से निकलने वाला पानी टूटी हुई नाली में आकर एकत्रित हो जाता है। इसके अतिरिक्त पेयजल, बाथरूम एवं टॉयलेट आदि का पानी भी बाहर ही एकत्रित होता है। जिससे जलभराव हो जाता है। कई बार यात्री गंदे पानी में गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं।
बस स्टैंड के समीप ही मकान है। जलभराव के चलते मकान के बेसमेंट में भी नमी आ रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। - ज्ञान कुशवाह, निवासी बस स्टैंड के समीप, सर्कुलर रोड
विज्ञापन
बस स्टैंड पर जलभराव के चलते गदंगी रहती है। नाली भी टूटी हुई है। जिससे यात्रियों को बस स्टैंड से बाहर जाने एवं अंदर आने में परेशानी होती है। - इंद्रकांत त्रिपाठी, यात्री, इलाहाबाद
गंदे पानी के निकासी के लिए व्यवस्था की जाए, नाली का निर्माण कराया जाए, टूटी हुई नाली के चलते यात्रियों के साथ हादसा होने की आशंका रहती है। - जितेंद्र कुमार, यात्री, गढ़ी
जिससे बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या है। वहीं यात्रियों के बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है। जिससे दिक्कतें होती है। पानी के निकासी की व्यवस्था की जाए। - उमेश कुमार, यात्री गढ़ी
बस स्टैंड के किनारे नाली का निर्माण सहीं ढंग नहीं किया गया। गंदे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कर उसे नगर की नालियों से जोडने को नगर पालिका को पत्र लिखा है। इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। - एके सिंह, एआरएम, कासगंज।