फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जहर के सेवन से महिला होमगार्ड व बेटी की मौत

जहर के सेवन से महिला होमगार्ड व बेटी की मौत

Tue, 27 Nov 2018 09:43 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
जहर के सेवन से महिला होमगार्ड  व बेटी की मौत
eating poison in police station
कासगंज। नगर कोतवाली में तैनात महिला होमगार्ड और उसकी बेटी ने जहर का सेवन कर लिया। उपचार के अलीगढ़ ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। पुलिस एवं होमगार्ड विभाग मामले की जांच कराएगा।
विज्ञापन

मूल रूप से एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला श्याम निवासी पुष्पा (40) पत्नी रामस्वरूप कासगंज कोतवाली में होमगार्ड थीं। वह यहां सहावर गेट इलाके की शिवपुरी कॉलोनी में रहती थीं। मंगलवार सुबह होमगार्ड पुष्पा एवं उसकी पुत्री संध्या (16) ने जहर का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो मां बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। होमगार्ड के परिजन दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि पिछले कई दिनों से परिवार में आपसी कलह चल रही थी।
विज्ञापन

स्कूल, कोचिंग से चीखती हुई भागीं पुत्रियां
कासगंज। महिला होमगार्ड के तीन पुत्रियां थीं। इनमें से छोटी पुत्री सपना (9) द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 6 की छात्र है। वह स्कूल गई हुई थी। सबसे बड़ी बेटी अंजली भी ट्यूशन गई थी। बेटा मानवेंद्र घटना के दौरान घर पर नहीं था। जब पुत्र और पुत्रियों को घटना की जानकारी हुई तो वह रोते बिलखते और चीखते हुए घर की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिला होमगार्ड और उसकी पुत्री की मौत की जानकारी मिली है। उसके गांव जा रहे हैं। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। अनिल सिंह, होमगार्ड कमांडेंट।
- महिला होमगार्ड और उसकी पुत्री ने घर पर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। अलीगढ़ ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। जानकारी करने पर पाया गया कि परिवार में कुछ कलह थी। विस्तृत जांच की जाएगी- डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।

जहर सेवन से किशोरी की मौत
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी में उर्मिला (14) पुत्री हेत सिंह ने जहर का सेवन कर लिया। जिला चिकित्सालय से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मंगलवार शाम अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उर्मिला ने दम तोर्ड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed