फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   खेरा सिकेहरा में खुले पडे़ बोरवेल में गिरा ढाई साल का मासूम सेंकी

खेरा सिकेहरा में खुले पडे़ बोरवेल में गिरा ढाई साल का मासूम सेंकी

Wed, 17 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खेरा सिकेहरा में खुले पडे़ बोरवेल में गिरा ढाई साल का मासूम  सेंकी
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के गांव खेड़ा सिकेहरा में ढाई वर्षीय बालक खेलते वक्त तीन सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरने के बाद 15 फीट गहराई में जाकर फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बालक को सकुशल निकाल लिया। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद बच्चे का स्वस्थ्य बताया। बोरवेल से बालक के सकुशल बाहर निकलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सीओ सदर, एसओ मटसेना सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


खेड़ा सिकेहरा निवासी कुलदीप यादव अपने भाई संजय के साथ बुधवार सुबह बाजरा की फसल काटने गया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत पर खाना देने गई भतीजी अनामिका के साथ कुलदीप का ढाई वर्षीय बेटा सेंकी भी चला गया। खाना देकर लौटते वक्त सेंकी खेलते वक्त बंद पड़े नलकूप के बोरवेल में गिर गया। भाई को बोरवेल में गिरते देख अनामिका ने खेत में जाकर परिजनों को बताया तो सेंकी की मां नेहा यादव और परिवार की महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पहले परिजनों ने खुद निकालने का प्रयास किया लेकिन बोरवेल संकरा होने से ग्रामीण अंदर नहीं पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी तो पीआरबी, सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल, एसओ मटसेना नीरज मिश्रा मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने बालक को निकालने के लिए पड़ोस के गांव हरदासपुर से जेसीबी मंगाई और 16 फीट गहरा गड्ढा खोदकर सेंकी को सकुशल बाहर निकाला तो परिजनों और ग्रामीणों ने ने राहत की सांस ली। मां नेहा यादव ने बेटे को सकुशल देख सेंकी को गले से लगा लिया। खास यह है कि बालक को खरोंच तक नहीं आई। इसी बीच डीएम और सीएमओ के निर्देश पर जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम पहुंची और बालक की जांच के बाद उसे स्वस्थ्य बताकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई वर्षीय बालक सेंकी के बंद पड़े बोरवेल के गड्ढे में गिरने के बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य में तेजी दिखाते हुए पास के गांव से जेसीबी मशीन मंगाकर बालक को खुद निकालने की कोशिश करते रहे। खेड़ा सिकेहरा के कुछ युवकों ने बोरवेल में उतरने का प्रयास किया, लेकिन गड्ढा संकरा होने से सफलता नहीं मिली। बचाव कार्य में गांव के निवासी धर्मवीर, सोलू, संजय, रामू एवं नीतू का विशेष सहयोग रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने गड्ढे की गहराई का अंदाजा लगाकर जेसीबी मंगाकर खोदाई कराकर बालक को एक घंटे में सकुशल बाहर निकाल लिया।

खेड़ा सिकेहरा में ढाई वर्षीय बालक के बोरवेल में गिरने की सूचना पर डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर सीएमएस डा.आरके पांडेय ने बालक के स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सकों की टीम गांव भेजी। डा. राहुल जैन ने बालक की जांच पड़ताल की। फार्मासिस्ट जगदीश कुमार, वार्ड व्याय धीरेंद्र, पिलंबर मुन्नालाल भी साथ गए थे। डा.राहुल जैन ने कहा बोरवेल में गिरे बालक के चोट नहीं लगी है। उसे सकुशल बाहर निकाला गया। एसीएमओ डा. विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच थे।


करीब तीन सौ फीट गहरी बोरवेल की बोरिंग के गड्ढे से बालक का सकुशल बाहर निकालने के बाद उसे बंद करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले बोरिंग बंद कर दी थी, लेकिन बारिश होने के कारण दोबारा गड्ढा हो गया था। इसी के चलते खलते वक्त बोरवेल की गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed