{"_id":"5b8a955a42c79246700243de","slug":"11535808858-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रेलवे गेट चौकी क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक बाइक सवार पर कार सवारों ने फायर झोंक दिया। हालांकि बाइक सवार हमले में बाल-बाल बच गया। हमलावरों ने चौकी के पास वारदात को अंजाम दिया। गोली चलाने वाले कौन थे? और निशाना कौन था? इसके बारे में पता नहीं लग सका। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
कोतवाली क्षेत्र की रेलवे गेट चौकी क्षेत्र में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे एक बाइक सवार हेलमेट लगाकर स्टेशन रोड से राधारमन रोड की ओर जा रहा था। जब वह चौकी के पास से कुछ आगे बढ़ा ही था। तभी पीछे चल रही एक कार में सवार किसी व्यक्ति ने उस पर फायर झोंक दिया। फायरिंग के दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार पर यूटीएम लिखा हुआ था। उसके आगे के नंबर वह नहीं पढ़ सका। पुलिस उससे पूछताछ करेगी इतना कहते हए वह चला गया। गोली किसने और किस पर चलाई। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। वहीं सवाल ये भी है कि अगर जानलेवा हमला हुआ तो आखिर पीड़ित थाने में शिकायत करने क्यों नहीं पहुंचा।