फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अकबरपुर में जमीन में धंसा मकान, लाखों का नुकसान

अकबरपुर में जमीन में धंसा मकान, लाखों का नुकसान

Thu, 30 Aug 2018 08:34 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर में जमीन में धंसा मकान, लाखों का नुकसान
गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौमुंहा (मथुरा)। ब्लाक के गांव अकबरपुर में खेत पर बना एक मकान बुधवार की रात जमीन में धंस गया। गनीमत रही कि उस वक्त मकान के अंदर कोई नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन


गांव अकबरपुर निवासी नेम सिंह उर्फ नेंमो महाराज ने खेत पर मकान बना रखा है। मकान के निकट ही उसका ट्यूबवेल भी है। जिससे वह खेतों की सिंचाई करता था। बुधवार की शाम नेंमो महाराज मकान का ताला लगाकर कहीं रिश्तेदारी में चला गया। रात में पूरा मकान, जिसमें दो कमरे व बरामदा था जमीन में धंस गया। गुरुवार को प्रात: जब नेंमो लौट कर आया तो मकान का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मकान करीब 20 फीट जमीन के अंदर धंसा हुआ था।
विज्ञापन


नेम सिंह ने बताया कि मकान गिरने से उसका पांच-छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने कर्ज लेकर कुछ समय पूर्व मकान बनवाया था। पीड़ित का कहना था कि बरसों से खेती साथ नहीं दे रही है, ऊपर से इस नुकसान की भरपाई कैसे होगी। उसने एसडीएम छाता से नुकसान का आंकलन करा कर मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed