फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रक्षाबंधन से पहले ही धोखा दे गए एटीएम

रक्षाबंधन से पहले ही धोखा दे गए एटीएम

Sat, 25 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन से पहले ही धोखा दे गए एटीएम

विज्ञापन
एटा। राखी के त्योहार पर शहर के एटीएम लोगों को जबाव दे गए। माह का चौथा शनिवार होने के चलते जहां बैंक बंद रही। वहीं ज्यादातर एटीएम के शटर पर ताला लटका हुआ देखने को मिला। अगर कोई एटीएम खुल भी रहा था तो उस पर एटीएम खराब का नोटिस चस्पा था। त्योहार के दिन एटीएम खराब होने से राखी बांधने के लिए जा रहे भाई बहनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार को जीटी रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का जहां बैंक और एटीएम दोनों का शटर डाउन था। वहीं उसके सामने एक्सिस बैंक का एटीएम में कैश नहीं था। पास में केनरा बैंक के एटीएम पर मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा था।
विज्ञापन


इनमें भी नहीं मिला कैश
रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास के सामने टाटा इंडिया का एटीएम लगा हुआ है। आगरा रोड पर एचडीएफसी बैंक, कचहरी बैंक पर आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम था। जिनमें कैश नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज और जलेसर में भी रही परेशानी
एटीएम खराब होने की शिकायत सिर्फ शहर में ही नहीं थी। बल्कि जलेसर और अलीगंज में भी एटीएम ने साथ नहीं दिया। देहात से शहर पहुंचे लोगों को उस वक्त मायूसी हाथ लगी, जब उन्हें शहर में भी चारों तरफ घूमने के साथ एटीएम से कैश प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed