{"_id":"5b2be7304f1c1b624d8b76b9","slug":"11529603888-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग अपनाएं, स्वस्थ और निरोगी काया अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग अपनाएं, स्वस्थ और निरोगी काया अपनाएं
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम सुहागनगरी में गुुरुवार को सुबह देखने को मिली। पुलिस लाइन मैदान में डीएम, एसएसपी के साथ ही जिले के अफसरों ने योग किया। स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं ने योगासन किए। योगाभ्यास कराने वालों ने संदेश दिया कि योग करने से शरीर निरोग बनेगा।
उद्घाटन के लिए बनाए मंच पर योगासन की विभिन्न मुद्राओं की आकृत्रियों को उकेरा गया था। सुबह साढ़े पांच बजे से अधिकारियों के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। साढ़े छह बजे डीएम नेहा शर्मा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, एसएसपी राहुल यादवेंदु, सीडीओ नेहा जैन ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
मंच पर मौजूद योग प्रशिक्षक विजयशंकर मिश्रा, अशोक कुमार, रवींद्र पचौरी, रमाकांत प्यारेलाल आचार्य ने योग क्रियाओं कराने की शुरूआत की। उन्होंने योगासनों में भुजंग आसन ,गौमुख आसन, मकरासन की योग क्रियाएं कराने के साथ ही सूर्य नमस्कार कराया।
विज्ञापन
डीआईओएस रितु गोयल ने आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ ही योगासन कार्यक्रम का समापन करने की घोषणा की गई। इस दौरान नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार, एएसपी महेंद्र सिंह, एडीएम अतुल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, डीडीओ अरविंदचंद्र जैन, डीपीआरओ गिरीश चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपमराय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष लटूरी सिंह, चतुर्थ श्रेणीराज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह, सीबीओ प्रभंजन शुक्ला, डीएचओ विनय यादव, डीडी कृषि हंसराज, सीएमएस साधना राठौर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, बीएसए अरविंद पाठक, एएलसी राजीव कुमार सिंह, उद्योग विभाग सहायक प्रबंधक राजीव पाठक, राजकीय कालेज प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, रामपाल यादव, राजकीय कालेज दबरई के प्रधानाचार्य केके यादव, गोपीनाथ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अजय सिंह, एमजी कालेज की प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिलाध्यक्ष सोनल आदि शामिल थे।
जायंट्स ग्रुप आफ महिला शक्ति की सदस्याओं ने गणेश नगर में योग किया। अध्यक्ष विष्णुकांता चौधरी ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति है। स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनाना चाहिए। इस दौरान मधु गर्ग, नीतू, अनु बंसल, रेखा, प्रीती अग्रवाल, कल्पना, सीमा शामिल रहे। इधर, विभव नगर स्थित सेंट्रल पार्क समिति के तत्वावधान में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि मेयर नूतन राठौर के साथ क्षेत्रीय लोगों ने योग किया।
संचालन यतींद्र आर्य ने किया। सुभाष पाठक, अंकित वर्मा, अमित गर्ग, दीपक बंसल, इंद्रेश, नंदकिशोर, हरिओम आदि मौजूद रहे। अचल पैलेस जनशिक्षण संस्थान के चेयरमैन डा. बृजमोहन शर्मा, योग शिक्षक अजय दौनेरिया ने योग कराया। निदेशक आराधना सिंह, बाबी दीक्षित मौजूद रहीं।
दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में डा. प्रीती अग्रवाल के निर्देशन में शिविर लगाया गया। प्राचार्य डा. विनीता गुप्ता ने योग का महत्व बताया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी डा. रूमा चटर्जी, डा. संध्या चतुर्वेदी, डा. अंजू गोयल, डा. मौजूद रहे। नेहरू युवा मंडल भैंसाखरि ने फरीदा एका में शिविर लगाया। शुभारंभ अर्जन सिंह, सतेंद्र, रामप्रताप, सचिन, विशाल, अंशुल, सतेंद्र, शिवा यादव आदि मौजूद रहे। एसआर ज्ञानेश्वरी इंटर कालेज में प्रबंधक ओमप्रकाश उपाध्याय, सचिन, संतोष राठौर, विनोद राठौर मौजूद रहे।
कस्बा फरिहा के विद्याराम इंटर कालेज में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में कैडिटों को योग कराया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल उमाशंकर त्रिवेदी, सूबेदार मेजर हरेंद्र सिंह, हैड क्लर्क सूरजभान, लेफ्टिनेंट रविनंदन सिंह, मेजर आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। अपना घर आश्रम शाहपुर में लगे शिविर में अध्यक्ष अनिल गर्ग, मुकेश गुप्ता, अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
नगला मुल्ला निवासी शिक्षक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि योग को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। शिक्षक मोहम्मद मकसूद ने कहा योग करने से शरीर में कोई रोग नहीं लगता है। दाऊदयाल डिग्री कालेज के बीएड-बीटीसी की कई मुस्लिम
टूंडला के ठा. बीरी सिंह इंटर कालेज में महिला पतंजलि योग समिति, अखिल भारतीय गायत्री परिवार, बृह्मकुमारीज ईश्वरीय विद्यालय, क्रीड़ा भारती, योग एसोसिएशन, टूंडला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योग शिविर का शुभारंभ एसडीएम डा. सुरेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
योग प्रशिक्षक सीमा मिश्रा और पूनम मिश्रा ने लोगों को योग के बारे में बताया। प्रेरणा, दिव्यांशी, दिव्यांजलि ने योग कराए। समापन आरती फिरोजाबाद मेयर नूतन राठौर व चेयरमैन रामबहादुर चक ने की। शिविर में तहसीलदार रामअवतार, विजय बहन, पूजा बहन, क्षमा, उपेन्द्र, राजेश, अमन आदि मौजूद रहे। मातृ मंडल सेवा भारती की विभाग संयोजिका प्रतिभा उपाध्याय के नेतृत्व में कंपनीबाग पार्क पर योग शिविर लगाया गया।
श्री शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल, कृषक इंटर कालेज पचोखरा में एनएसएस छात्राओं को योग कर उसके लाभ बताए। विद्यालय प्रबंधक बृजेश उपाध्याय ने योग शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक डा. राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, अमित उपाध्याय, सुनील जैन, देवीराम तिवारी आदि मौजूद रहे। रेलवे कालेज में प्रधानाचार्या संगीता यादव के नेतृत्व में शिविर लगाया।
गुरुवार सुबह नगर के ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज में चल रहे योग शिविर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब योग करने आए कानूनगो की अचानक हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। तहसीलदार राम अवतार वर्मा उन्हें गाड़ी में डालकर सीएचसी ले गए।
शिकोहाबाद के एके महाविद्यालय में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में डॉ. पीएस राना के नेतृत्व में योग शिविर लगाया। उद्घाटन आर्यन भारत गैस एजेंसी के स्वामी सुनील यादव, कुमार डेयरी के स्वामी अश्वनी कुमार, जसराना विधायक के भाई मोहनदत्त, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. हर्षवर्धन और समाज सेविका शशी प्रभा और ममता बहन ने ेदीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद योगाचार्य डॉ. राना ने योग कराया। एनसीसी कैडेट्स का योग शिविर कर्नल एसएस गोसाईं के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
पालीवाल डिग्री कॉलेज, एके डिग्री कॉलेज, पालीवाल इंटर और एके इंटर कॉलेज के अलावा नारायण डिग्री व इंटर कॉलेज, ज्ञानदीप, यंग स्कॉलर्स और क्षत्रिय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। योगाचार्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख महेंद्र शर्मा, ले.र्कनल. सुनील उत्तम, शशीकांत कटियार, आरबी पांडेय, राजेंद्र कुमार, भानू प्रताप, वकील अहमद, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद और रोटरी क्लब के क्षेत्रीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। राजीव त्रिवेदी ने प्रशिक्षक छत्रपाल सिंह को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में आरएसएस ने शिविर लगाया। इसमें श्रीनारायण दीक्षित, दिनेश पाठक, अशोक राजपूत, अशोक चतुर्वेदी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र युवा मंडल चमरौली के सहयोग से ब्लाक स्तरीय पडोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन गुड्डू लोधी ने किया। आरोह फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम कुढ़ी में योग शिविर लगाया। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष उदयपाल सिंह ने सिविल लाइंस में शिविर लगाया।