{"_id":"5b2158784f1c1b644d8b66e4","slug":"11528911992-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का पीड़ित को धमकी देने का ऑडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का पीड़ित को धमकी देने का ऑडियो हुआ वायरल
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
गुंडागर्दी करने वाले भाजपाइयों का ऑडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शहर में एक बार फिर सदर विधायक का धमकी भरा ऑडियो वायरल सुर्खियों में है। इसमें विधायक ने पीड़ित को धमकी दी है। यह ऑडियो जमीन पर कब्जे की शिकायत से जुड़ा है। पीड़ित ग्रामीण ने इस संबंध में जिलाधिकारी से विधायक के लोगों के द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। जिलाधिकारी ने जांच का भरोसा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बबूल के राजपाल सिंह का कहना है कि विधायक देवेंद्र राजपूत के निर्देशों पर उनके लोगों ने उनके प्लॉट पर बनी बाउंड्रीवाल को तोड़कर कब्जे का प्रयास किया हैै। उसने बताया कि जब उसने टेलीफोन पर विधायक से न्याय की मांग करते हुए गुहार लगाई तो विधायक ने उन्हें उलटी धमकी दी। पीड़ित ने कई गंभीर आरोप भी इस दौरान लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि विधायक ने यहां तक कहा कि हमसे बड़ा दबंग कौन है।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने इस मामले में कहा कि राजपाल का शिकायती पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है। इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विधायक देवेंद्र राजपूत ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि पीड़ित ने खुद प्लॉट पर कब्जा किया हुआ है आरोप निराधार हैं। जांच पड़ताल में स्वयं ही स्थिति साफ हो जाएगी। उनकी छवि धूमिल करने की बार बार कोशिश की जा रही है।