{"_id":"5b0577374f1c1beb7e8b5472","slug":"11527084855-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए नहीं मिल रहे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए नहीं मिल रहे मेधावी
Updated Wed, 23 May 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मेधावी छात्र-छात्राएं के लिए आयोजित इंस्पायर अवार्ड योजना में इस बार जिले का कालम खाली रहने जा रहा है। 600 से अधिक माध्यमिक विद्यालय वाले मथुरा में अब तक एक भी छात्र को इसके लिए आवेदन नहीं कराया गया है। इस पर यूपी बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञान के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने इंस्पायर अवार्ड योजना लागू की है। इसके तहत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडल बनाने के लिए 10 हजार और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए 20 हजार रुपये प्रत्येक छात्र को दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना में आवेदन के साथ ही संबंधित छात्र को मॉडल का विवरण देना होता है।
इसमें बाबा जयगुरुदेव विद्यालय के छात्र का मॉडल देश भर में प्रसिद्ध हुआ। इसके लिए चयनित छात्र को जापान तक जाने का मौका मिला, लेकिन वर्तमान में जनपद में यूपी बोर्ड सहित सीबीएसई और सीआईएससी बोर्ड के विद्यालय छात्रों को प्रोत्साहित करने को तैयार नहीं हैं। अब तक इस योजना में एक भी आवेदन जनपद से नहीं हुआ है। प्रभारी डीआईओएस ने यूपी बोर्ड के प्रधानाचार्यों को योजना में विद्यालय का प्रतिभाग न होने पर वेतन रोकने की हिदायत दी है। इस योजना में 30 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।