फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कर्नाटक की जीत का श्रेय मोदी और शाह को: योगी

कर्नाटक की जीत का श्रेय मोदी और शाह को: योगी

Tue, 15 May 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक की जीत का श्रेय मोदी और शाह को: योगी
ख्ाेत से जाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता बधाई की पात्र है। यह बातें उन्होंने कलक्ट्रेट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि जिले में आपदा से 6 लोगों की मौत हुई है। इसलिए पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वे यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सबसे पहले बचाव कार्य शासन की प्राथमिकता है। प्रत्येक जिले में राहत और बचाव के कार्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई आपदा की स्थिति होती है तो 24 घंटों में आर्थिक मदद पीड़ित परिवार के पास पहुंचनी चाहिए। इसके लिए सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों एवं जिलों के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज अभियान शुरू करके 5 मई तक चलाया गया। इसमें लाभार्थियों से जुड़ी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति के सवाल पर सीएम बोले कि कानून व्यवस्था शासन की प्राथमिकता है। तीन इकाईयों पर ठीक से काम हो तो समस्याएं भी कम होंगी और कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरेगी। सीएम ने कहा कि थाना, तहसील और ब्लॉक स्तर पर पीड़ितों और फरियादियों की शिकायतों का ठीक से निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि थानों में पहुंचने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार हो और प्रभावी तरीके से उनकी शिकायत पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों दर्ज मामलों की विवेचनाएं समय से होनी चाहिए। विवेचना में देरी होने का अभिप्राय अपराधी को मदद देने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed