{"_id":"5adf2ad24f1c1ba0098b638b","slug":"11524574930-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन को 21 प्रधानाध्यापकों ने कराई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन को 21 प्रधानाध्यापकों ने कराई काउंसलिंग
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पूर्व से तैनात प्रधानाध्यापकों के समायोजन के लिए जिला चयन समिति के समक्ष काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के बाद 21 में से 19 प्रधानाध्यापकों को शीघ्र ही विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। जनपद में 55 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में परिवर्तित किया गया है। यहां प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की नवीन नियुक्ति की गई है।
इन स्कूलों पर पूर्व में तैनात प्रधानाध्यापकों को अब दूसरे स्कूलों में जाना होगा। जिला चयन समिति के निर्देश पर मंगलवार को समायोजन के लिए प्रधानाध्यापकों की काउंसलिंग कराई गई। कुल 22 प्रधानाध्यापकों में से 21 प्रधानाध्यापक काउसंलिंग कराने पहुंचे। जिनमें से दो ने विकल्प नहीं भरे। 19 को शीघ्र ही विद्यालय का आवंटन कर दिए जाएंगे। शेष दो के द्वारा विकल्प पत्र न भरने तथा एक के अनुपस्थित रहने पर समिति अपनी इच्छानुसार उन्हें विद्यालय का आवंटन कर देगी।
मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर प्राचार्य डायट के प्रतिनिधि के रूप में डायट प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, डीएम द्वारा नामित सदस्य के रूप में प्रधानाचार्य विवेक कुमार, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या आशा शर्मा तथा प्रभारी बीएसए अजीत कुमार निगम, रावेंद्र शर्मा, सोवरन सिंह की देख-रेख में काउंसलिंग का कार्य पूरा किया गया। प्रभारी बीएसए अजीत कुमार निगम का कहना है कि काउंसलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।