{"_id":"5ad212564f1c1b85028b4871","slug":"11523716694-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटा खर्च देख सैटेलाइट सर्वे से पीछे हटा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटा खर्च देख सैटेलाइट सर्वे से पीछे हटा निगम
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम की स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया वित्तीय वर्ष पूरा होने के बाद भी चालू नहीं हो सकी है। इसका कारण निगम के सर्वे का पूर्ण नहीं होना है। इस सर्वे को करने के लिए कंपनियों ने तीन करोड़ रुपये मांगे हैं। इतनी बड़ी धनराशि की मांग से नगर निगम ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब नगर निगम सर्वे की प्रक्रिया पर नए सिरे से विचार कर रहा है।
नगरपालिका से नगर निगम बनने के बाद इसमें 51 गांव और शामिल हो गए हैं। इस प्रकार से महानगर की जनसंख्या करीब छह लाख से अधिक हो गई है। नगर निगम की ओर से नई कर प्रणाली लागू करने के लिए पूरे क्षेत्र का सैटेलाइट सर्वे कराया जाना है।
इसके लिए नगर निगम के उच्चाधिकारियों ने लखनऊ की दो कंपनियों से संपर्क किया। इन सैटेलाइट कंपनियों में से एक ने सर्वे के लिए तीन करोड़ रुपये की मांग की है।सर्वे के लिए नगर निगम इतनी बड़ी राशि नहीं देना चाहता है।
विज्ञापन
नगर निगम अब अन्य कंपनियों से संपर्क साध रहा है, लेकिन अधिकतर कंपनियों ने बड़ी राशि ही मांगी है। अब नगर निगम अपने ही कर्मचारियों से सर्वे कराने पर विचार कर रहा है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि नगर निगम सैटेलाइट कंपनियों से बात कर रहा है। जल्द ही सर्वे कराया जाएगा।