फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बहोरनपुर से दो बच्चे लापता, अपहरण की आशंका

बहोरनपुर से दो बच्चे लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 09 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बहोरनपुर से दो बच्चे लापता, अपहरण की आशंका
कासगंज/पटियाली। गंजडुडवारा के ग्राम बहोरनपुर में रविवार देर शाम चचेरे और तहेरे भाइयों का घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गए। बच्चों के गायब होने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में कांबिंग की, लेकिन बच्चों का सुराग नहीं लग सका। वारदात की जानकारी पर डीआईजी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर पर्चे मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

बहोरनपुर निवासी सचिन (7) पुत्र बाबूराम और अमित पुत्र रामपाल रविवार दोपहर परिजनों के सोने के बाद घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर खेल रहे थे। संदिग्ध हालात में दोनों लापता हो गए। शाम को जागने पर परिजनों ने बच्चों की तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। देर शाम तक बच्चों का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी पर डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ कर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर कटरी क्षेत्र में भी बच्चों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। डीआईजी ने थाना पुलिस को बच्चों की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए हैं। बच्चों के न मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सचिन की मां राजवती और अमित की मां विनीता का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


क्या है छह पत्रों का राज
कासगंज। बच्चों के लापता होने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को ग्राम बहोरनपुर स्थित विद्यालय से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक उपलों की बिटिया पर छह पर्चे लगे मिले। इनमें सेे एक पर्चे पर बच्चों के अपहरण के बाद हत्या कर शव को ग्राम ढकरई के विद्यालय के पीछे खेेत में गाढ़ देनेे की बात लिखी थी। ग्रामीणों और पुलिस ने पर्चों के आधार पर गांव से लगभग तीन किमी दूर स्थित ग्राम ढकरई में जाकर देखा लेकिन वहां बच्चों के शव नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा है अमित
कासगंज। अमित अपने माता-पिता की इकलौता बेटा है। उसकी एक 11 वर्षीय बड़ी बहन और है। वहीं सचिन पांच भाई हैं। वह चौथे नंबर का है। बच्चों के अपहरण की घटना से परिजन सदमे में हैं। सचिन की मां राजवती और अमित की मां विनीता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed