फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब शहर के बीच लीजिए बोटिंग का आनंद

अब शहर के बीच लीजिए बोटिंग का आनंद

Fri, 30 Mar 2018 08:39 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
अब शहर के बीच लीजिए बोटिंग का आनंद
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। अब वह समय दूर नहीं जब शहर के बीच आप बोटिंग का आनंद ले रहे होंगे। स्टेट बैंक चौराहा पर गंदी पोखर को कृष्णा झील का स्वरूप देने का काम शुरू हो गया है। रेलवे अफसरों ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष के साथ शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही सांसद हेमामालिनी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। उनके साथ इस मुलाकात में शामिल ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने मथुरा शहर में स्टेट बैंक चौराहा पर रेलवे की पोखर को विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। सांसद हेमामालिनी की इस पहल पर रेल मंत्री ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर डिवीजन के अफसरों को मथुरा दौड़ा दिया।
विज्ञापन


सीनियर डिवीजन इंजीनियर गौरव गुप्ता, सहायक अभियंता रजनीश और सेक्शन इंजीनियर वीपी सिंह ने शुक्रवार को मथुरा पहुंचकर ब्रज विकास तीर्थ परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत से मुलाकात करते हुए उनके साथ स्थलीय निरीक्षण किया। पोखर से जुड़े क्षेत्र की सफाई, अतिक्रमण हटाने, जमीन को समतल और पानी की साफ करने के दिशा निर्देश दिए गए। हालांकि रेलवे की इस जमीन पर प्रभावशाली लोगों द्वारा किया गए अतिक्रमण को हटाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल को निर्देशित किया कि रेलवे को इस कार्य में हर संभव मदद दी जाए। मौजूद आर्किटेक्ट मयंक अग्रवाल ने बताया कि इसे झील का स्वरूप दिया जाएगा। जहां बोटिंग भी होगी। पोखर किनारे पैदल पथ तैयार होगा। यहां लाइट, लोगों के लिए बैठने की सीट, हरियाली, झूले भी लगाए जाएंगे।


मछली पालन की प्रक्रिया रुकी
रेलवे इस पोखर में मछली पालन का ठेका उठाता है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन सांसद हेमामालिनी की रेल मंत्री से हुई मुलाकात के बाद रेलवे के अफसर अब मछली पालन से पैर पीछे खींचते हुए टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed