फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पोस मशीन व्यवस्था शुरू होने से 50 ने बंद कीं दुकानें

पोस मशीन व्यवस्था शुरू होने से 50 ने बंद कीं दुकानें

Sat, 10 Mar 2018 07:09 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
पोस मशीन व्यवस्था शुरू होने से 50 ने बंद कीं  दुकानें
farmers
मैनपुरी। जिले में खाद और बीज की दुकानों पर पोस मशीन (प्वाइंट ऑफ सेल) व्यवस्था लागू होने के बाद दुकानदारों में भय की स्थिति बनी हुई है। जिले में 50 दुकानदारों ने अपनी खाद और बीज की दुकानों को बंद कर दिया है। विभाग इन दुकान मालिकों के लाइसेंस रद्द करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


शासन ने खाद और बीज की बिक्री में होने वाली कालाबाजारी को रोकने के लिए पोस मशीन व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया है। शासन की और से इस व्यवस्था को लागू करने के लिए दो बार अंतिम तिथि को भी बढ़ाया जा चुका है। इसके बाद भी दुकानदारों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते जिले में 50 दुकानदारों ने दुकानों को ही बंद कर दिया। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की। किसानों की शिकायत के आधार पर विभाग उन सभी दुकानदारों की सूची तैयार करने में जुट गया है। ऐसे दुकानदार जो पोस मशीन व्यवस्था के कारण अपनी दुकानों को बंद किए हैं या खाद और बीज का वितरण नहीं कर रहे हैं। विभाग उन सभी दुकानदारों के लाइसेंस रदद करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed