फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा में होगी पांच हजार मीट्रिक टन आलू की खरीदारी

मथुरा में होगी पांच हजार मीट्रिक टन आलू की खरीदारी

Tue, 06 Mar 2018 07:51 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में होगी पांच हजार मीट्रिक टन आलू की खरीदारी
आलू - फोटो : डेमो
मथुरा। जिले में पांच हजार मीट्रिक टन आलू की खरीद की जाएगी। पीसीएफ ने इसके लिए सात स्थानों पर अपने क्रय केंद्र खोल दिए हैं। केंद्रों में 7 मार्च से 549 रुपये क्विंटल के हिसाब से आलू की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
आलू खरीद के लिए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, इलाहाबाद, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहगढ़ जनपद को 60 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य दिया गया है। इसमें मथुरा को पांच हजार मीट्रिक टन आलू खरीद का टारगेट दिया गया है। जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत आलू खरीद के लिए मंडी समिति, उपमंडी राया, गोवर्धन के साथ ही बलदेव में सहकारी संघ का गोदाम, फरह में एएनएस समिति गोदाम, सहकारी समिति मांट राजा, सहकारी समिति छाता के गोदाम पर कांटे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें पीसीएफ को खरीद का नोडल अधिकारी बनाया गया है। आलू खरीद के दौरान बोरा किसान को ही देना होगा। किसानों को भुगतान आरटीजीएस के जरिए उनके बैंक खाते में किया जाएगा। इसके लिए किसानों को पास बुक की फोटो कापी देनी होगी। वहीं, आलू की खुदाई का काम भी तेजी के साथ शुरू हो गया है। मथुरा जिले में 15 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed