फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराने की मांग

बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराने की मांग

Tue, 06 Mar 2018 08:05 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराने की मांग
गेहूं की फसल पर मौसम कहर - फोटो : डेमो
मथुरा। चौमुंहा/छाता/अड़ींग। बारिश और ओलावृष्टि से चौमुंहा, अकबरपुर, तरौली, नौगांव, रान्हेरा, खुर्शी, अगरयाला आदि गांवों में फसलों में काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार तक राजस्व विभाग के किसी अधिकारी व कर्मचारी के फसलों का निरीक्षण करने न आने पर किसानों में रोष है। सपा के ठा. देशराज सिंह सिसौदिया ने कहा है कि चौमुंहा, अकबरपुर में अभी तक राजस्व टीम ने सर्वे नहीं किया है। उन्होंने एसडीएम से टीम भेज कर नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है। उधर, छाता और अड़ींग में भी बारिश से फसलें चौपट हो गईं हैं।
विज्ञापन
चौमुंहा निवासी अशोक कुमार, लाखन सिंह, भानू, बाबू सिंह, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, हुकम सिंह आदि का कहना है कि डहर में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। उन्होंने एसडीएम से सर्वे कराने की मांग की है। छाता में तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में भी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। तहसील क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र सर्वे करा मुआवजा दिए जाने की मांग की है। नुकसान को देख सोमवार को कई किसानों के घरों में तो चूल्हे तक नहीं जले। ज्ञापन देने वालों में चंद्रपाल सिंह यदुवंशी, दीपक चौधरी, ब्रजेश सिंह, देशराज सिंह, हरिओम सिंह अजीत सिंह, राजेश सिंह प्रधान, सुक्की, पप्पू अमित, हरिवंश, जगन्नाथ, तोता आदि शामिल थे। उधर, अड़ींग में रविवार को आई तेज आंधी व बारिश से अड़ींग व आसपास के गांवों में गेहूं व सरसों की फसल चौपट हो गई है। पीड़ित किसानों ने डीएम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
बरबादी की कहानी सुनाते रो पड़े किसान नौहझील (मथुरा)। ओलावृष्टि से नौहझील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गेहूं, सरसों व आलू की फसल बर्बाद हो गई है। एडीएम प्रशासन आदित्य कुमार श्रीवास्तव और एसडीएम वरुण पांडेय ने राजस्व टीम के साथ हरनौल, रायपुर, खुशलागढ़ी, तिलकागढी, नानकपुर, भकरेलिया, खाजपुर आदि गांवों में बरबादी फसलों का जायजा लिया। किसानों ने रोते हुए मुआवजे की मांग की। एडीएम ने प्रभावित गांवों में बर्बाद फसल का जायजा लेने के बाद बताया ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में 40 प्रतिशत, सरसों में 55 प्रतिशत और आलू की फसल में 35 प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उधर, रायपुर के किसान दिगंबर सिंह, मंगल सिंह और रोशन सिंह का कहना है कि फसलों में 80 प्रतिशत नुकसान है। जिला पंचायत सदस्य मुकेश भारद्वाज, चौ. देवराज सिंह, जगवीर नौहवार, राकेश चौधरी, जीतपाल प्रधान, जीवन सिंह प्रधान, बलवीर सिंह आदि ने डीएम से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed